डॉ एस के गुप्ता के आदर्शों का अनुशरण करें- हेमंत शर्मा
ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान ग्वालियर के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,समाजसेवी डॉ.एस.के.गुप्ता की स्मृति में दिनांक 29 अगस्त को सुबह 8-30 बजे से 11-30 बजे तक निःशुल्क डायबिटीज़ जाँच शिविर का आयोजन यूनिक पैथोलॉजी, कम्पू, लश्कर पर किया गया । जिसमें निःशुल्क शुगर की जाँच वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट जी आर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ
अमित निरंजन ने की। साथ ही शुगर रोगियों को कोरोना महामारी से बचने हेतु आवश्यक बचाव की जानकारी दी जायेगी। जॉच की रिपोर्ट रोगियों को मोबाइल नंबर पर वाटसप पर निःशुल्क दी जाएगी। शिविर का उद्घाटन संस्थान के मुख्य विधि सलाहकार हेमंत शर्मा एडवोकेट दीप प्रज्वलित कर किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्श्याम कुचया, ग्रेटर ग्वालियर के अध्यक्ष राम प्रकाश सोनी, नगर निगम के पूर्व प्रतिपक्ष के नेता सुधीर गुप्ता, गजेंद्र अष्ठाना उपस्थित रहे। शिविर की अध्यक्षता समाजसेविका श्रीमती मन्जू गुप्ता ने की। डायबिटीज़ जाँच के बाद सभी ने डॉ एस के गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। शिविर में राजकुमार गुप्ता, स्वराज सेठ, वरुण कस्तवार, भरत पहाडिया का विशेष सहयोग रहा। संचालन अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान के मुख्य संरक्षक डॉ जयवीर भारदाज ने किया ।
मुख्य अतिथि हेमंत शर्मा ने कहा कि डायबिटीज़ के रोगियों को हर माह जॉच कराना चाहिए और इसमें ये शिविर कारगार सिद्ध होता हैं। डॉ एस के गुप्ता के आदर्शों का अनुशरण करें। इसके लिए आयोजक धन्यवाद के पात्र हैं।
अंत में सभी ने दो मिनिट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।