मोनिका द्विवेदी स्मृति निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न; पूर्वजों की पुण्यतिथि पर करें स्वास्थ्य सेवा - पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनियॉ
ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान ग्वालियर के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक दिवेदी की धर्मपत्नी समाजसेवी स्व. मोनिका द्विवेदी की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 27 अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे से गुढ़ागुढ़ी का नाका मुक्तिधाम के पीछे बने स्वर्ग सदन आश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया जी थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जयारोग्य चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड की ।शिविर में जीआरएमसी के शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ अजय गौड ,न्यूरोलॉजी के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता,मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजय पाल ,एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप प्रजापति, स्किन रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुभव गर्ग, जिला अस्पताल मुरार के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गजराज सिंह गुर्जर,डॉ प्रदीप गुप्ता ने शिविर में अनेकों लाभान्वित रोगियों को रोगो से बचने के उपाय बताकर परीक्षण कर अपनी निःशुल्क सेवाएं दी ।दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया। संस्थान के मुख्य सरक्षक डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान के तत्वावधान में गत 13 वर्षों से मोनिका दिवेदी की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ आर के एस धाकड ने कहा कि परमार्थ कार्यों के लिये दृढ़संकल्प से ही आगे बढ़ा जा सकता है और ये असहाय लावारिस जनों के बीच सेवा कार्य अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनियॉ ने कहा कि आज अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर लगा कर सेवा पर्व के रुप में मनाये ।शिवराज सिंह सरकार ने स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है ।मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए बैक्सीन टीका निःशुल्क लगा कर
जनहित कार्य किया है ।
शिविर में समापन सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा ने किया । शिविर मे स्वर्ग सदन के 6 रहवासियों की आंखों मोतियाबिंद की शिकायत होने पर उन्हें आपरेशन के लिए चुना गया। डा गजराज गुर्जर इन मरीजों का आपरेशन शनिवार को करेंगे। शिविर मे स्वर्ग सदन के रहवासियों के साथ साथ स्थानीय लोगों का निशुल्क इलाज कर दवा वितरित की गई। शिविर का दो सैकड़ा से अधिक लोगों ने लाभ लिया। कार्यक्रम का सचालन अखिल भारतीय स्वास्थ्य सँस्थान के मुख्य सँरक्षक डा जयवीर भारव्दाज ने किया। कार्यक्रम मे
विशेष रूप से गजेंद्र अष्ठाना, प्रदीप गर्ग, विकास गोस्वामी, मनीष सविता, अभिषेक दिवेदी उपस्थित थे। शिविर मे सी एमएचओ स्वास्थ्य विभाग ने दवाई का वितरण किया।