मोनिका द्विवेदी स्मृति निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 27 को लगेगा

ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान ग्वालियर के तत्वावधान में पत्रकार अभिषेक दिवेदी की धर्मपत्नी समाजसेवी स्व. मोनिका द्विवेदी की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 27 अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे से गुढ़ागुढ़ी का नाका मुक्तिधाम के पीछे बने स्वर्ग सदन आश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयारोग्य चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड करेंगे। शिविर में जीआरएमसी के न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश उदैनियां, मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजय पाल सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप प्रजापति, स्किन रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुभव गर्ग, जिला अस्पताल मुरार के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गजराज सिंह गुर्जर, बाल शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ अजय गौड़, डॉ विजय गुप्ता, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.वीणा प्रधान, डॉ रीता मिश्रा, डॉ. अचला सहाय शर्मा अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगी। साथ ही दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा । उपरोक्त जानकारी संस्थान के मुख्य सरक्षक डॉ जयवीर भारद्वाज ने प्रैस को दी ।