VIDEO ; हिमस ने फूंका मंगल नर्सिंग होम का पुतला

ग्वालियर । हिन्दू महासभा ने शहर के एक निजी नर्सिंग होम संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। हिमस का कहना है कि महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा के नवजात शिशु को 14 जुलाई को मंगल नर्सिंग होम में एडमिट करने के बाद इलाज में लापरवाही बरती गई जिससे उसकी मौत हो गई। हिमस ने नवजात की मौत के लिए नर्सिंग होम संचालक डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ दीपक अग्रवाल एवं डॉ रश्मि अग्रवाल सहित दो दर्जन स्टाफ़ को जिम्मेदार ठहराया है। प्रेस विज्ञप्ति अनुसार दौलतगंज स्थित हिन्दू महासभा कार्यालय में एक आपात बैठक आयोजित कर सर्वप्रथम दिवंगत नवजात को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत संकल्प लेते हुए नर्सिंग होम प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध जनांदोलन की रणनीति बनाई गई है। इसी तारतम्य में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रथम चरण में शनिवार को नर्सिंग होम का पुतला फूंका। 23 अगस्त को हिमस IMA की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर आरोपी डॉक्टर दीपक अग्रवाल की सदस्यता निरस्त करने का मांग पत्र तथा 27 अगस्त को चिकित्सा आयुक्त को ज्ञापन सौपेगी। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अगवाल, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, संभागीय महामंत्री मनोज जाटव, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, लोकेश शर्मा, रामनिवास गुर्जर, बंटी गुर्जर, धर्मवीर राठौड़, राजीव शर्मा, कुलदीप राठौड़, धर्मेंद्र सविता, तुलसी शर्मा, के पी बादल, विनीत श्रीवास्तव, आदित्य भार्गव,युवक हिन्दू महासभा के सह संयोजक आनन्द माहोर, किशोर माहोर,संतोष प्रजापति आदि उपस्थित थे।