प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कारगिल शहीद सरमन सिंह के चित्र पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

ग्वालियर। स्वाधीनता की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुरार स्थित अमर शहीद सरमन सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने इस अवसर पर वीर नारी श्रीमती सरोजकुमारी को नमन करते हुए कहा केद्र और राज्य सरकार मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद सरमन सिंह जी के प्रति कृतज्ञ है। उन्होंने उन राउंड के खोखे खास तौर पर देखे, जो स्व सरमन सिंह ने शहीद होने से पहले वीरता पूर्वक दुश्मन को खदेड़ने के लिए चलाए थे और दुश्मन सेना के जवानों को धराशाही कर दिया था। ज्ञात हो इन राउंड के खोखे भारत सरकार द्वारा सम्मान पूर्वक शहीद परिवार को भेंट किये हैं। इस मौके पर शहीद सरमनसिंह के भाई विहवल सेंगर, बेटे लक्ष्मण सेंगर व अंशुमान सेंगर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल माखीजनी तथा आशीष प्रताप सिंह राठौड़, श्रीमती वैजन्ती देवी व श्रीमती विमला तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।