श्री गंगादास जी की बड़ी शाला में होने वाला 'श्रावण महोत्सव' स्थगित
ग्वालियर। कोरोना महामारी से संपूर्ण जनजीवन प्रभावित है। धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन भी इस महामारी के चलते नहीं हो पा रहे हैं। श्री पूरन वैराठी सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला में होने वाले आयोजन भी इस महामारी के कारण प्रभावित हुए हैं।
बंधुओं, सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला द्वारा श्रावण मास में पिछले 500 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा ‘श्रावण महोत्सव’ इस वर्ष कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। इसके तहत झूला उत्सव, श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह, रासलीला, भंडारा, जैसे कार्यक्रम होते थे ये कार्यक्रम अब सार्वजनिक रुप से नहीं होंगे। कुछेक कार्यक्रम केवल सांकेतिक रुप में परंपरानुसार आयोजित होंगे। ये सभी कार्यक्रम शाला के महंत पूरन वैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवक दास जी महाराज एवं शाला के पुजारियों द्वारा संपादित किए जाएंगे। इनमें श्रद्धालुओं की सहभागिता नहीं हो सकेगी। सभी श्रद्धालुओं व धर्मप्रेमी बंधुओं से आग्रह है कि वे संक्रमण के इस काल में सहयोग प्रदान करें।