नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट
नई दिल्ली। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सौजन्य भेंट की। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने श्री सिंधिया को नए दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं, जिसके लिए केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने राष्ट्रपति महोदय का आभार व्यक्त किया एवं आशा व्यक्त की, कि इसी प्रकार से भविष्य में भी राष्ट्रपति जी का मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा।