VIDEO; गंगा दशहरा पर 207 खंडित देव प्रतिमाओं का हिमस ने किया विर्सजन
ग्वालियर। हिन्दू धर्म शास्त्रों में खंडित देव प्रतिमाओं को घर बाहर रखना वर्जित है हिन्दू महासभा एवं नगर पालिका निगम ग्वालियर के द्वारा श्री महेश नवमी पर श्रद्धा पर्वत हनुमान टेकरी ग्वालियर से 207 खंडित देव प्रतिमाओं को गंगा जी सोरों में विर्सजन करने के लिए निगम आयुक्त शिवम वर्मा एवं हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने धर्म रथयात्रा के साथ विर्सजन के लिए रवाना किया था जो गंगा दशहरा पर 207 देव प्रतिमाओं जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान बुद्ध,विष्णु जी,बिहारी जी, श्रीकृष्ण जी,श्रीराम जी आदि की प्रतिमाओं को हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अगवाल, संभागीय महामंत्री मनोज जाटव, अंकित सक्सेना ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विर्सजन किया। हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ने कहा कि सभी सनातन धर्म के पालन करने वाले खंडित देव प्रतिमाओं के विसर्जन नहीं होने के कारण दुखी थे। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों को हिन्दूओ का शोषण करते हैं उन्होंने उपेक्षा की लेकिन हिन्दू महासभा ने इस पुनीत कार्य विर्सजन कर किया। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अगवाल ने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म पर 150 ईसाई मिशनरी देश ओर 50 इस्लामिक देश लगातार प्रहार कर रहे हैं आज विश्व में सर्वश्रेष्ठ सनातन धर्म एवं संस्कृति को माना जाता है। इसे बचाने के लिए हिन्दू महासभा को बल प्रदान करना समय की आवश्यकता है।