VIDEO; 48 दिन बाद मप्र में अंतरराज्जीय बस परिवहन हुआ प्रारंभ, सिर्फ महाराष्ट्र से आवागमन पर रोक

ग्वालियर। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग द्वारा कोविड महामारी को लेकर अन्य राज्यों की बस परिवहन पर पिछले 23 मार्च से लगाई गई रोक हटा ली गई है। जिससे बस ऑपरेटरों और आम जनता ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते पिछले 48 दिन से प्रदेश में बंद पूरी तरह अंतर्राज्यीय बस सेवा अब बहाल कर दी गई है। लेकिन बढ़ते मामलों के चलते महाराष्ट्र से आवागमन 22 जून तक प्रतिबंधित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश के एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अरविंद सक्सेना ने बताया कि कोविड के चलते सभी बसों के परिवहन पर रोक लगा दी गई थी जो अब बहाल दी गई है। हालांकि इससे विभाग को रेवेन्यू का काफी नुकसान हुआ है। पर कोरोना महामारी के संक्रमण से मानव जीवन को बचाना सबसे ज्यादा आवश्यक था और हम प्रदेश को सुरक्षित रखने में कामयाब रहे हैं। फिलहाल राजस्थान, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ से जुड़ी परिवहन सेवा प्रारंभ कर दी गई हैं। एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की मानें तो इससे विभाग को लगभग एक करोड़ से ज्यादा के राजस्व का नुकसान हुआ है।