राहुल गांधी का ट्वीट, देश को पीएम आवास नहीं सांस चाहिए
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर हमला बोला है । राहुल गांधी ने ट्वीट कर दो टूक कहा कि देश को पीएम आवास नहीं , सांस चाहिए । राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ दो फोटो भी शेयर किए हैं जिसमें एक फोटो में लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ लंबी कतार में खड़े हुए हैं तो दूसरे फोटो में दिल्ली का इंडिया गेट दिख रहा है, जिसके चारों ओर तगड़ी बैरिकेडिंग की गई है। यहां बता दें कि केंद्र सरकार की सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर विपक्ष हमलावर है और इसे रोकने की लगातार मांग कर रहा है।