DRDO ने बनाई कोरोना की नई दवा, ड्रग कंट्रोलर ने दी इमरजेंसी उपयोग की मंजूरी

नई दिल्ली। देश में कोरोना पर नियंत्रण के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने दवा बनाई है। इतना नहीं दवा के इमरजेंसी उपयोग की ड्रग्स कंट्रोलर ने भी मंजूरी दे दी है, जो बहुत हद तक राहत की बात है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान ही इस दवा के क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो गए थे, जिसके परिणाम सफल रहे हैं। यही वजह है कि इसके उपयोग की मंजूरी मिलने के साथ ही इसका उत्पादन की जिम्मेदारी हैदराबाद की रेड्डी लैब को दी गई है। डीआरडीओ की इंस्टीट्यूट आफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलायड साइंसेस और हैदराबाद सेंटर फॉर सैल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी के साथ मिलकर यह दवा तैयार की है। इसे टूडीजी नाम दिया गया है। इसके उपयोग के बाद ऑक्सीजन की जरूरत भी कम होगी। दवा का तीन चरणों में ट्रायल हो चुका है। सभी चरणों के नतीजे बेहतर आएं हैं। यह दवा जिन मरीजों को दी गई वे दूसरे मरीजों की अपेक्षा जल्दी स्वस्थ्य हुए हैं।