फोटोग्राफर रतीराम शाक्य का कोरोना से निधन
ग्वालियर। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय ग्वालियर के फोटोग्राफर श्री रतीराम शाक्य का आज सुबह 5:30 बजे कोरोना बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्व.श्री रतिराम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उनके परिवार को इस गहरे दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। स्व. रतिराम जनसंपर्क विभाग के युवा और ऊर्जावान फोटोग्राफर रहे हैं। उनका मधुर और सहज व्यवहार सभी को प्रिय था। वे अपने दायित्व को बहुत ही निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते रहे हैं। सम्पूर्ण जनसंपर्क विभाग उनके आकस्मिक निधन पर शोक स्तब्ध है। इसके साथ ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों और प्रेस मीडिया से जुड़े सभी साथियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। जनसंपर्क विभाग को रतिराम के आकस्मिक निधन से एक बहुत बड़ी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति की जाना संभव नहीं है। ईश्वर उनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करे और उनके परिवार को इस गहरे दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करे। जनसंपर्क विभाग एवं सीधा संवाद न्यूज़ बेबसाइट का पूरा परिवार उनको अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित करता है।