पीएम ने दी ममता को बधाई, दीदी ने कहा - फ्री वैक्सीन के लिए केन्द्र के खिलाफ देंगी धरना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की विजय पर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव सहयोग करेगी। वहीं ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता बंगाल के लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाने की है। इसके लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना भी देंगी। गौरतलब है कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में तीसरी बार सत्ता हांसिल करने में कामयाब रही हैं। उन्होंने भाजपा के मंसूबों को ध्वस्त करते हुए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा। हालांकि चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने तृणमूल के कई नेताओं को तोड़ लिया था, बाबजूद इसके वे दुगनी ताकत के साथ चुनाव में उतरीं। नतीजतन तृणमूल कांग्रेस को 216 सीटों पर जीत मिली, जबकि भाजपा 76 सीटों पर ही कब्जा जमा सकी। इतना ही नहीं कांग्रेस और वामपंथी दलों का यहां से सफाया ही हो गया। लेकिन राजनीति के जानकार मान रहे हैं कि मोदी की रणनीति को विफल करने के लिए कांग्रेस और वामपंथ ने तृणमूल कांग्रेस को गुपचुप ढंग से संभवतः समर्थन दे दिया था।