आंधी- पानी के मौसम को देखते हुए सभी निजी हॉस्पिटल संचालक विद्युत के बैकअप की रखें व्यवस्था

ग्वालियर। सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिंह ने शहर के सभी निजी हॉस्पिटल संचालकों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में आंधी का मौसम चल रहा है तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में यदि विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है तो इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा इस समस्या के निराकरण के लिए सभी अस्पताल संचालक किसी भी अप्रिय स्थिति को देखते हुए अपने अस्पताल में विद्युत के बैकअप की व्यवस्था आवश्यक रूप से रखें, जिससे किसी भी प्राकृतिक अथवा तकनीकी खराबी से विद्युत सप्लाई प्रभावित होने पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को कोई समस्या ना आए। इसके साथ ही सभी अस्पताल संचालक अस्पताल में अग्निशामक यंत्रों को भी सुचारू रूप से क्रियान्वयन होना सुनिश्चित करें।