मनीषा बनी पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला डीएसपी
नई दिल्ली। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों एवं उनके धर्मस्थलों पर हमले की खबरें आना आम बात है। लेकिन पहली बार यहां से किसी हिंदू महिला के पाकिस्तान पुलिस में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पद पर नियुक्ति होने की खबर आई है। सिंध में रहने वाली मनीषा रोपेटा पहली हिंदू महिला है जिन्होंने पाकिस्तान के सिंध प्राप्त में पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा उत्तीर्ण कर 16वीं रेंक हासिल की है।वे इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 152 सफल उम्मीदवारों में शामिल हो गई है।