लक्ष्मीनारायण मंदिर में मनाई गई पापमोचिनी एकादशी, भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर मांगी पापों से मुक्ति
ग्वालियर। हर साल की भांति इस साल भी ग्वालियर के लक्ष्मीनाराण मंदिर में चैत्र मास के महीने में पापमोचिनी एकादशी का आयोजन किया गया। जहां भक्तों ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर उनसे सुख-समृद्धि की कामना की और पापों से मुक्ति भी मांगी। आपको बता दें कि चैत्र मास की एकादशी को हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इसे पापमोचिनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि पापमोचिनी एकादशी व्रत के प्रभाव से भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इस अवसर पर कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी ने सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए एकादशी की कथा का रसपान कराया।
इससे पहले सुबह श्रीजी का अभिषेक विशेष श्रंगार कर किया गया। इस मौके पर कोरोना गाईडलाईन का पालन करने वाले भक्तों को ही मंदिर में प्रवेश दिया गया।