VIDEO: राजपूत हितकारिणी सभा के अध्यक्ष बने संत कृपाल सिंह, निर्विरोध निर्वाचित

ग्वालियर। राजपूत हितकारिणी सभा ग्वालियर के अध्यक्ष पद पर संत कृपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उक्त निर्वाचन प्रक्रिया बीते रोज चुनाव अधिकारी देव सिंह कुशवाह की देखरेख में सम्पन्न हुई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सम्पन्न हुए चुनाव में वैध पाए गए नामांकन पत्रों में से दो उम्मीदवार कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया एवं आंनद सिंह तोमर ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे। जिसके बाद संत कृपाल सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान कोविड नियमों का पालन किया गया। संत कृपाल सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर समूचे क्षत्रिय समाज ने खुशी जाहिर की है। साथ ही भविष्य में एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया है। वहीं राजपूत हितकारिणी सभा के पुनः निर्वाचित अध्यक्ष संत कृपाल सिंह ने सीधा संवाद बेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि सबका प्रेम व विश्वास है और इस विश्वास को वह कायम रखेंगे। आगे उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों के वह आभारी हैं कि उन्होंने विश्वास के साथ पुनः उनको चुना है और इस विश्वास को हमेशा कायम रखेंगे।