मुरार ब्राम्हण सभा ने बांटे मास्क

ग्वालियऱ।। ब्राह्मण सभा मुरार द्वारा ठाटीपुर चौराहे पर सायं 06 बजे कोरोना महामारी के चलते जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम व जिला पंचायत सीईओ किशोर कन्याल के सानिध्य में मास्क वितरण किये गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से परशुराम चल समारोह संयोजक वीरेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष पंडित नरेश कटारे, निवर्तमान अध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा उर्फ काका, भागवर्ताचार्य पं. सच्चिदानंद महाराज उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष पंडित विजय शर्मा ने की। मास्क वितरण कार्यक्रम में सम्मलित होने पहुचे एडीएम किशोर कन्याल ने बताया कि सरकार द्वारा लगातार लोगों को मास्क लगाने व वैक्सिनेशन के लिये जागरूक किया जा रहा है जिसमें सरकार के साथ-साथ आम लोगों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के सहयोग की अति आवयश्कता है। आपको बता दें, कि मुरार ब्राम्हण सभा द्वारा लगातार मास्क वितरण का कार्यक्रम सतत रूप से आयोजिय किया जा रहा है। विगत दिवस बारादरी चौराहे पर पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के नेतृत्व में मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया था। ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष पं नरेश कटारे ने बताया, कि हम सभी के द्वारा लगातार लोगों को अनेक माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इस महामारी से कैसे निजात पाया जाये, इसके लिये मास्क व सैनेटाइजर का लगातार वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय दुबे ने बताया, कि देशहित सर्वोपरी है जिसके लिये सरकार द्वारा लगातार वैक्सिनेशन का महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों को आसानी से वैक्सीन लगायी जा रही है। वरिष्ठ समाजसेवी अशोक शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोरोना के लिये किये जा रहे प्रयास के लिये तारीफ करते हुये लोगों को सतत् रूप से जागरूक होने के लिये कहा गया। समाजसेवी पं. कृष्णकान्त तिवारी ने लोगों से इस विशाल अभियान में सम्मलित होने का आग्रह किया है। जिसमें प्रमुख रूप से मीडिया प्रभारी पं श्याम पाठक, महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती शीतल संजय शर्मा, युवा अध्यक्ष पंडित भरत पाठक, संयोजक जन जागरण अभियान पंडित गोपाल पाठक, महामंत्री पंडित राम बाबू शर्मा, महामंत्री राजीव थापक, महामंत्री पंडित छून्ना थापक, रामकृष्ण मंडल उपाध्यक्ष राम नरेश पाराशर, वरिष्ठ नेत्री कांग्रेस पूर्व पार्षद श्रीमती सुधा दुबे, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता संजय शर्मा, पूर्व पार्षद वार्ड 24 दिनेश दीक्षित, वरिष्ठ पार्षद अनिल त्रिपाठी, रामकृष्ण मंडल महामंत्री पंडित बंटी त्यागी, रामकृष्ण मंडल उपाध्यक्ष पंडित घनश्याम पंत, पंडित नितेश थापक, पंडित विवेक चतुर्वेदी, पंडित ऋषि मुद्गल, पंडित जितेंद्र थापक, वरिष्ठ बीजेपी नेता समाजसेवी पंडित सुरेंद्र शर्मा, पंडित राजेश शर्मा, पंडित सुरेंद्र दंडोतिया, पंडित कुलदीप व्यास, पंडित वीरेंद्र मिश्रा एवं अन्य भारी संख्या में कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।