आयुर्विज्ञान, अध्यात्म, प्रकृति और संस्कृति का आनंदोत्सव है भारतीय नववर्ष
ग्वालियर। ओजस्विनी विचार मंच द्वारा आयुर्विज्ञान, अध्यात्म, प्रकृति और संस्कृति का आनंदोत्सव - भारतीय नव वर्ष मासिक परिचर्चा आयोजित की गयी। भारतीय नव वर्ष विज्ञान और आध्यात्म का अद्भुत संगम है, जो प्रकृति के साथ नैसर्गिक रूप से जुड़ा है, जिसका जयघोष संपूर्ण चराचर में व्याप्त है। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक संपदा का संवाहक नव संवत्सर आयुर्विज्ञान के दृष्टिकोण से ऊर्जा और शक्ति का स्रोत है। ऋतुओं में श्रेष्ठ वसंत ऋतु में संपूर्ण प्रकृति भी नये वर्ष का स्वागत खिलखिलाकर करती है। परंतु दुर्भाग्य है कि पश्चिम की चकाचौंध ने हमारी वैभवशाली संस्कृति को धुंधला कर दिया है। आज आवश्यकता है पुनः इस वैज्ञानिक संस्कृति की ओर लौटने की, उसे पहचानने कीI उक्त विचार कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता बहनों ने प्रस्तुत किए । जिनमें प्रमुख रूप से डॉ मंदाकिनी शर्मा, डॉ नीतू भारद्वाज, डॉ राजरानी शर्मा, श्रीमती नंदिता चतुर्वेदी, श्रीमती श्रद्धा सोम सिंह, श्रीमती मानसी सोलापुरकर, श्रीमती अर्चना गुप्ता, श्रीमती संध्या निगडीकर, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती सीमा दुबे एवं रिचा गुप्ता उपस्थित थीं। ई - परिचर्चा में 40 बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना श्रीमती नीलम शुक्ला ने रखी। गीत श्रीमती जिज्ञासा सिंह ने गाया। संचालन डॉ मंदाकिनी शर्मा ने किया एवं आभार ओजस्विनी विचार मंच की संयोजिका डॉ कल्पना शर्मा ने व्यक्त किया।