28 एवं 29 मार्च को बंद रहेगा चिडियाघर

ग्वालियर। गांधी प्राणी उद्यान, चिडियाघर प्रभारी ने डा उपेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर ग्वालियर द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को देखते हुए 28 मार्च 2021 को सम्पूर्ण लाॅकडाउन के निर्देश जारी किए हैं एवं 29 मार्च को होली के शासकीय अवकाश के चलते चिडियाघर 28 मार्च एवं 29 मार्च को पूर्णतः बंद रहेगा।