मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, ग्वालियर संभाग की नई कार्यकारिणी घोषित
ग्वालियर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने ग्वालियर संभाग की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदीप मांढरे को पुन: संभागीय अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष रमन पोपली ,महासचिव राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ,अनिल कुमार शर्मा, नरेन्द्र दुबे, राज पंत, जगदीश प्रसाद नीखरा, हरीश दुबे, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, सचिव रणधीर चंदेल, राजेश दुबे, डॉ.हरिमोहन खेमरिया, जितेन्द्र ओझा,विशोक व्यास, कपिल शर्मा, संयुक्त सचिव राम यादव, हरीश सेन, अमित महाजन, एमएस बिसोटिया, राकेश जैन, महेश शिवहरे, कार्यकारिणी सदस्य लोकेन्द्र भार्गव, सोैरभ जैन, अजय शंकर चर्तुवेदी व नरेन्द्र तिवारी शामिल हैं। यहां बता दें रमन पोपली, राजीव अग्रवाल, हरीश दुबे,नरेन्द्र दुबे,अमित महाजन ,महेश शिवहरे पूर्व की कार्यकारिणी में भी पदाधिकारी थे।