वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ग्रुप कैप्टन की मौत
नई दिल्ली। सेंट्रल इंडिया के एक वायुसेना एयरबेस पर आज मिग-21 बाइसन नियमित एक्सरसाइज के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में भारतीय वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन की मौत हो गयी। वायुसेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। विमान ने एक लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिये उड़ान भरी थी। तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिग-21 क्रेश होने की वजह पता लगाने के लिये वायुसेना ने ‘‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’’ शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर वायुसेना ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी साझा की। ट्वीट में कहा गया है कि मध्य भारत में एक वायुसेना अड्डे पर लड़ाकू विमान प्रशिक्षण के दौरान उड़ान भरते समय हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में वायुसेना का मिग-1 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, साथ ही ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक सेंट्रल इंडिया के एक एयरबेस पर MIG-21 वायसन फाइटर प्लेन कॉम्बैट ट्रेनिंग मिशन के समय टेकऑफ करते हुए हादसे का शिकार हो गया।