VIDEO: स्ट्रीट एनिमल हेल्पिंग एसोसिएशन ने किया पशु सेवा में समर्पित महिलाओं को सम्मानित
ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर स्ट्रीट एनिमल हेल्पिंग एसोसिएशन ने अपने ग्रैंड फीडिंग ड्राइव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो लंबे समय से पशु सेवा में जुटी हैं। रविवार शाम इस कार्यक्रम का आयोजन फूलबाग स्थित बारादरी पर सम्पन्न हुआ। आपको बता दें कि स्ट्रीट एनिमल एसोसिएशन पशुओं की सेवा करने वाली शहर की संस्था है। जो उनके खान-पान एवं घायल होने की स्थिति में उनके उपचार के लिए समर्पित है। एसोसिएशन के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेंड फीडिंग ड्राइव के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ना है। कार्यक्रम में पशु सेवा के लिए बबिता शर्मा, छाया तोमर, माधवी सिंह तोमर, तृप्ति, अंतरा गौतम, बबली मेडम और डॉ सीमा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्य प्रवीण साहू, जयदीप साहू, तान्या मंगल, निधि कुकरेजा, आयुष मिश्रा, अरशद खान, हृदयांश जैन, अमन दुबे, राहुल वासवानी व देवेश जैन आदि उपस्थित रहे।