हिन्दू महासभा ने संत रविदास एवं आज़ाद को किया नमन

ग्वालियर। बीते रोज राष्ट्र की दो महान विभूतियों संत श्री रविदास जी की जयंती और महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्य तिथि पर संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के विशेष आतिथ्य में हिन्दू महासभा कार्यालय पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश उपाधयक्ष राम बाबू सेन, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा, जिला अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेले सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ जयवीर भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज राष्ट्र और समाज को संत रविदास जी के पद चिन्हों को अपनाने की नितांत आवश्यकता है। इस मौके पर हिमस नेता विनोद जोशी, रामबाबू सेन,लालजी शर्मा, पवन गुप्ता हरिदास अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम महापुरुषों की पुण्यतिथि और जयंती इसीलिए मानते हैं ताकि उनके जीवन से कुछ सीख लें। संत रविदास जी के जीवन से सादा जीवन जीने, सामाजिक समरसता और धर्म पथ पर चलने की प्रेरणा मिलती है तो आज़ाद जैसे महान क्रांतिकारियो के राष्ट्र प्रेम और अमर बलिदान को देख कर देशप्रेम की भावना जाग्रत होती है। कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह बघेले ने किया।