VIDEO: वीर सावरकर को शीघ्र भारत रत्न दिया जाए - डॉ.जयवीर भारद्वाज
ग्वालियर। आज वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर हिन्दू महासभा ने विनोद जोशी के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दोपहर हिन्दू महासभा के दौलतगंज स्थित दफ्तर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। सर्वप्रथम यहां स्थापित वीर सावरकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि दी और दो मिनिट का मौन रखकर उनका स्मरण किया गया। तदुपरांत हिमस कार्यकर्ताओं ने वाहन पर सवार हो कर रैली निकाली। वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कटोराताल स्थित वीर सावरकर के प्रतिमा स्थल पहुची। इससे पहले वाहन रैली का जगह जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर हिमस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने अपने वक्तव्य में कहा कि अब तथाकथित गांधीवाद का युग समाप्त हो चुका है और सावरकरवाद का उदय हो चुका है। इसलिए उनकी मांग है कि अब तत्काल भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर वीर सावरकर को भारत रत्न प्रदान किया जाए। रैली का नेतृत्व कर रहे प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी,प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा ने कहा कि वीर सावरकर एक मात्र आज़ादी के सेनानी थे जिनसे अंग्रेजी हुकूमत इतना भय खाती थी कि दो दो बार काला पानी की सजा दी। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन, ज़िला अध्यक्ष हरीदास अगवाल ने किया। आगे डॉ भारद्वाज ने कहा कि वीर सावरकर ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने विदेशी वस्तुओं का वहिष्कार कर स्वदेशी अपनाओ का नारा दिया, और आज भारत उसी मार्ग पर चल पड़ा है। कार्यक्रम में हिमस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता जिला अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, संभागीय महामंत्री मनोज जाटव संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, संभागीय उपाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, संजय शर्मा, निखिल पांडेय, मोहन सिंह बघेले, हेमंत कांकर, बंटी गुर्जर, लक्ष्मण बघेल, महेश गुजराती, धरमवीर राठोर, आदित्य भार्गव ,आनंद माहौर, सचिन झा, रामनिवास गुर्जर, आरती सूर्यवंशी, ममता शर्मा, दीपक शाक्य, घनश्याम राठौर,सुरेंद्र राठौर, कुश बघेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में हिमस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनिट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।