राममंदिर पर सडक पर घास रखकर यातायात अवरुद्व करने वालों से घास जप्त की कार्यवाही

ग्वालियर। भीड़ भरे बाजार में सडक पर रखकर घास बेचने वालों के कारण होने वाले यातायात अवरुद्व को ठीक कराने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा अभियान चलाकर आज गुरुवार को राममंदिर पर कार्यवाही की गई तथा घास जप्त की गई और दो सांड पकडकर गौशाला भिजवाए गए। निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता एवं उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देशन में की गई कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि भीड़ भरे बाजार में सडक पर रखकर घास बेचने के कारण आवारा पशु रोड पर खडे रहते हैं, जिससे यातायात अवरुद्व होता है। साथ ही दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इसी उददेश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के सभी ऐसे स्थानों पर कार्यवाही की जा रही है जहां घास बेची जाती है। इसी कार्यवाही के तहत आज राममंदिर पर घास जप्त की गई तथा घास बेचने वालों को समझाइश दी गई कि जिसे घास बेचना है वह गौशाला के बाहर घास बेचे, जिससे गौमाता को लोग वहीं घास खिला सकें।