कथक गुरु आचार्य पुरुषोत्तम नायक की प्रथम पुण्यतिथि पर सम्पन्न हुआ स्मृति समारोह

ग्वालियर। कथक गुरू आचार्य पुरूषोत्तम नायक की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे बडी गंगादास की शाला के पीठाधीश्वर महंत श्री रामसेवकदास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर डाॅ तरूणा सिंह, श्रीमति वंदना भूपेंद्र प्रेमी, श्याम सुंदर धूपड मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं नमन कुमार नायक ने की। कार्यक्रम के आरंभ में पं नमन कुमार नायक ने महंत श्री रामसेवक दास जी महाराज का पुष्पहार पहनाकर व शाल-श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। इसके उपरांत उपस्थित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे श्रेष्ठ कथक गुरू सम्मान श्री भगवानदास माणिक को दिया गया। कार्यक्रम में नायिका कला निकेतन की संचालक सुश्री शिवा नायक के निर्देशन में छात्राओ ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा विशेष आमंत्रित कथक गुरू शिखा सोनी ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए।