अगली क्रांति देश में अल्टरनेट फ्यूल में आएगी- नितिन गडकरी

नई दिल्ली। भारत इलेट्रिक व्हीकल के लिए बैटरी टेक्नोलॉजी में क्रांति करने जा रहा है। यह क्रांति अल्टरनेट फ्यूल के तौर पर बैटरी निर्माण में होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसके लिए वे जुट जाएं। उन्होंने कहा कि इस पर काम शुरू होने के बाद पर्यावरण सुधार के लक्ष्य को भी पाया जा सकेगा। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब बैटरी के निर्माण में बडे कदम उठाए जाएंगे। उन्होंनं कहा कि भारत को ऑटोमोबाइल के साथ बैटरी टेक्नोलॉजी का मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में हर साल डेढ लाख लोग एक्सीडेंट से मर जाते हैं, इस संख्या को लेकर सरकार चिंतित है ओर इसे कम करने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी प्रोद्यौगिकियों को एक साथ लाकर इस पर काम किया जाएगा।