अभिनेता दीप सिद्धू गिरफ्तार, स्पेशल कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
नई दिल्ली। 26 जनवरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को 14 दिन बाद सफलता हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने अभिनेता दीप सिद्धू को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सिद्धू को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। कस्टडी के दौरान पुलिस आरोपी से दंगा भड़काने वाले नेताओं सहित उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने एक सूचना के बाद सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे दीप सिद्धू को हरियाणा के करनाल से पकड़ा है। डीसीपी के मुताबिक आरोपी अपना ठिकाना बदलने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल ने दीप सिद्धू को तीस हजारी स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया गया। जहां से 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।