हवन, पूजन और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ विश्राम
ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा का आज हवन, पूजन और भंडारे का साथ समापन हो गया। इस पावन मौके पर पंडित घनश्याम शास्त्री जी महाराज ने कहा कि जीवन में सभी को सब कुछ नहीं मिलता, इसलिए सुखी जीवन ही सबसे बड़ी पूंजी है और सच्चा सुख ईश्वर की भक्ति में ही है। भगवान से अगर कुछ मांगना है तो धन, संपदा, सुख और वैभव मत मांगो। उनको ही मांग लो, आपको सबकुछ मिल जाएगा। उक्त विचार सुप्रसिद्ध कथावाचक पण्डिय घनश्याम शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि ये कलयुग है। हम जितना बुराइयों से बचना चाहते हैं, वह उतनी ही हमारे पास आती है। इसलिए लालच, ईर्ष्या और द्वेष को दूर रख ईश्वर की सच्चे मन से भक्ति करना चाहिए। इससे यह होगा कि हम कलयुग के साये से भी दूर रहेंगे और ईश्वर भी प्राप्त हो जाएंगे। पंडित घनश्याम शास्त्री जी महाराज ने उपस्थित भक्तों से कहा कि हमारा भारत देश शेरों का देश है। देश में अनेक शेरों ने जन्म लिया है जो वीरगति को प्राप्त हुए और नाम अमर कर गए। संस्था के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे धार्मिक आयोजन में इसी तरह से आप सभी का सहयोग मिलता रहेगा।