निगम के अमले ने घर-घर घंटी बजाकर नागरिकों से किया सूखा व गीला कचरा अलग-अलग देने का आग्रह
ग्वालियर। शहर में ठोस कचरा प्रबंधन के उचित निष्पादन हेतु सोर्स स्थल से ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लेने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा आज से घर घर जाकर घंटी बजाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज सभी वार्डों में वार्ड मॉनिटरों के निर्देशन में निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने घर-घर पहुचकर घंटी बजाई और नागरिकों से अपने घर का सूखा व गीला कचरा अलग-अलग देने तथा निगम के वाहनों में डालने का आग्रह किया। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे घंटी बजाओ अभियान के तहत विभिन्न विभागों में चलाए गए अभियान के दौरान अधिकारियों एवं निगम कर्मचारियों द्वारा नागरिकों से चर्चा कर, उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए ठोस कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई, साथ ही उनसे आग्रह किया गया था कि वह कचरा घर के बाहर ना फेंके घर पर ही एकत्रित करके रखें, जब भी निगम का कचरा संग्रहण बाहर आए तब कचरा निगम के वाहन में ही सूखा व गीला करके अलग-अलग डालें। इतना ही नहीं अनेक रहवासियों एवं दुकानदारों से चर्चा भी की गई और स्वच्छता में नगर निगम का सहयोग करने का आग्रह किया गया।