ग्वालियर में लगभग 2 लाख से अधिक नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की दवा
ग्वालियर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ.मनीष शर्मा ने बताया कि ग्वालियर जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रथम दिवस बूथ पर लगभग 2 लाख से अधिक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ. मनीष शर्मा,वार्ड 24 के पार्षद श्री दिनेश दीक्षित , डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ राजावत तथा डीआईओ डॉ.आर.के.गुप्ता ने सिविल डिस्पेंसरी थाठीपुर में बच्चों को पोलियो की दवा पिला कर शुभारंभ किया, साथ ही जिले सीएमएचओ डॉ.मनीष शर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य दल का हौसला बढाया जिनमें डीएचओ-2 डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह, डीपीएम डॉ. अशोक खरे, जिला मीडिया अधिकारी आई.पी.निवारिया, जिला कम्यूनिटी मोबिलाईजर एम.एस.खान सम्मिलित हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि दिनांक 01 फरवरी एवं 02 फरवरी 2021 को छूटे हुये सभी 0 से 5 वर्ष के बच्चों को घर-घर जाकर स्वास्थ्य दल के द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो की दवा पिलाई जायेगी ।
डॉ. मनीष शर्मा ने आमजन से अपील कि है कि जब भी स्वास्थ्य दल आपके घर पोलियो की दवा बच्चों को पिलाने आये तो उन्हें पूरा सहयोग प्रदान करें। याद रहे..
"एक भी बच्चा छूटा , सुरक्षा चक्र टूटा "