एमजी रामचन्द्रन एवं जयललिता के मंदिर का शुभारंभ

मदुरै। एआईडीएमके के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचन्द्रन एवं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के मदुरै में स्थापित मंदिर का शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इडापड्डी के पलानीस्वामी एवं उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने शुभारंभ किया। 12 एकड में बने इस मंदिर में दोनों की सात-सात फीट उचीं प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मंदिर में प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही तीन दिवसीय महापूजा भी की जा रही है। तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आरबी उदयकुमार ने यह मंदिर बनवाया है। मंदिर में स्थापित की गई दोनों प्रतिमाएं कांसे से बनवाई गई हैं।