गाय माता को हरा चारा खिलाने से दूर होता है ग्रह दोष - शास्त्री जी
ग्वालियर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारदी मोहल्ला बालाजी दरबार शिंदे की छावनी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन श्रीमद् भागवत आचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री ने बताया कि गौ सेवा से कितना लाभ होता है इस बात की पुष्टि श्रीकृष्ण के जीवन से हो जाती है। भगवान कृष्ण ग्वाला बने, क्योंकि उन्होंने गौ सेवा का संकल्प लिया तथा गौ सेवा का महत्व बताया। नवग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए गौ सेवा अवश्य करनी चाहिए। जिससे मानव जीवन हमेशा सुखी और खुशहाल रहेगा। शनिवार को राम मंदिर से 108 कलशों के साथ बैंड-बाजे और बग्गी सुसज्जित कलश यात्रा निकली गई। इस अवसर पर बालाजी दरबार के महंत नरेंद्र मिश्रा पप्पी महाराज एवं बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। आपको बता दें श्रीमद्भागवत कथा 2 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।
7 जनवरी को दो गरीब कन्याओं की शादी कराकर कथा में संपन कराई जाएगी।