कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा होगी प्रारंभ - नरेंद्र मिश्रा
ग्वालियर। बालाजी दरबार के महंत पप्पी महाराज ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 जनवरी 2021 से 8 जनवरी 2021 तक पारदी मोहल्ला बालाजी दरबार शिंदे की छावनी जिसमें कथावाचक पंडित श्री घनश्याम शास्त्री जी महाराज (रिठौरा कलां वाले) के मुखारविंद से कथा प्रारंभ होने जा रही है जिसमें 2 जनवरी को कलश यात्रा दोपहर 12:00 बजे राम मंदिर फालका बाजार से बग्गी गाजे-बाजे के साथ काजल टॉकीज हाट का पुल गेडे वाली सड़क रामदास घाटी तोमर बाड़े से होते हुए कथा स्थल पारदी मोहल्ला बालाजी दरबार में पहुंचेगी जिसमें 7 जनवरी को दो गरीब कन्याओं का विवाह रुकमणी मंगल के अवसर पर संपन्न होगा 8 जनवरी को कथा संपन्न होगी 9 जनवरी को हवन पूजन हुआ 10 जनवरी को श्रीमद् भागवत कथा का प्रसादी वितरण बालाजी दरबार से किया जाएगा बालाजी दरबार के महंत श्री नरेंद्र मिश्रा जी द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाता है सभी भक्तगण भागवत कथा में मास्क एवं सैनिटाइजर तथा सरकार द्वारा बताए गए नियम का पालन करते हुए कथा में सम्मिलित होकर अपने जीवन को धन्य बनाएं।