वायरल वीडियो: ताकी ताकी ताकी रे, मंत्री के चरणों में खाकी रे ....
ग्वालियर। किसी मंत्री की चरणवंदना आम बात है पर ऑन ड्यूटी किसी पुलिस अधिकारी द्वारा किया गया यह कृत्य अनुचित ही माना जायेगा। ताज़ा मामला 20 दिसम्बर का है जो एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आया है। बताया जा रहा है मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह 20 दिसम्बर को पदमपुर खेरिया में आयोजित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने पहुचे थे। कार से उतरते ही ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने चरणवंदना कर उनका आशीर्वाद लिया। इसी बीच किसी ने पूरा माजरा वीडियो में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर अब इस वाकये को लेकर लोग खूब चुटकी ले रहे हैं। ट्वीटर पर वायरल वीडियो एक यूजर ने यह कैप्शन लिखते हुए शेयर किया कि "ताकी ताकी ताकी रे, मंत्री के चरणों में खाकी रे"।