ग्वालियर की बेटी सृष्टि जैन को 'यूट्यूब सिल्वर प्ले बटन' सम्मान
ग्वालियर। शहर की बेटी सृष्टि जैन को यूट्यूब की तरफ से सिल्वर प्ले बटन से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान उन्हें सिल्वर प्ले बटन यूट्यूब द्वारा यूट्यूब चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे होने पर यूट्यूब के सीईओ SUSAN WOJCICKI द्वारा प्रदान किया गया है। जानकारी अनुसार, सृष्टि जैन का Shrishti : The Art Lover नाम से यूट्यूब चैनल है। जिसके 1 लाख 40 हज़ार सब्सक्राइबर है। चैनल की खास बात ये है कि चैनल आर्ट एंड क्राफ्ट के विषय पर आधारित है। सृष्टि जैन जाने माने साहित्यकार स्व. श्री डॉ कैलाश कमल जैन की सुपौत्री एवं वरिष्ठ छायाकर केदार जैन की बेटी है।