चामुण्डा धाम कोटेश्वर पर विराजे श्रीगिर्राज धरण, कोरोना मृतकों की आत्मशान्ति के लिए हुई श्रीमद्भागवत कथा एवं भंडारा
ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा ग्वालियर द्वारा कोरोना महामारी से देश को राहत देने एवं कोरोना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए
गेडेवाली सड़क पर आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह
का हवन पूजन और विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर
मुख्य रूप से डॉ जयवीर भारदाज, रामबाबू सैन विनोद जोशी, मोहन सिंह बघेले, किशोर माहोर,आनन्द माहोर सहित अन्य ने धर्म कार्य किया। चामुण्डा धाम कोटेश्वर पर हिन्दू महासभा के अनूप जी द्वाराअपनी माता जी की स्मृति में श्रीगिर्राज धरण की भव्य प्रतिमा मन्दिर में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारदाज के मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान कराई गई। इस मौके पर लगभग दस हज़ार से अधिक श्रद्धालुओ की उपस्थिति और प्रसाद ग्रहण किये जाने का प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हिमस ने किया है। कार्यक्रम आयोजन में वनवारी लाल, रामकिशन राठौर, मिश्रालाल राठौर एवं दीना कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा।