महान फुटबॉलर डिएगो मैराडोना का कार्डियक अरेस्ट से निधन

नई दिल्ली। महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जेन्टीना के महान फुटबॉलर और कोच रह चुके डिएगो माराडोना का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हुआ। इसी महीने माराडोना की ब्रेन सर्जरी हुई थी और दो सप्ताह पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उन्होंने अर्जेंटीना को 1986 फुटबॉल वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका करियर शानदार रहा। माराडोना ने बोका जूनियर्स, नेपोली और बार्सेलोना के अलावा अन्य क्लब के लिए भी खेले हैं। माराडोना को इंग्लैंड के खिलाफ 1986 के टूर्नमेंट में ‘हैंड ऑफ गॉड’ के लिए याद किया जाता है।