पिता ने मोबाइल देखने से मना किया तो किशोर ने लगाई फांसी

ग्वालियर। पिता ने 15 साल के बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया तो नाराज बेटे ने एक बंद कमरे में जाकर गले में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के उपरांत पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने मौके में पहुंचकर लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार भिंड के मनपुरा निवासी किशन पाल जादौन चंदन नगर में परिवार के साथ निवास करते हैं। उनका बेटा गौरव दिनभर मोबाइल चलाता था। कई बार किशोर के पिता ने उसे डांटा, सोमवार को गौरव जब मोबाईल चला रहा था तभी पिता की मामूली डाट से नाराज होकर अपने कमरे में गया और कमरा बंद कर फंदे मे झूल गया। उसने रात में अपने ही कमरे में पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । जब सुबह देर तक बेटे के कमरे के दरवाजे नही खुले तो कमरे की खिड़की को तोड़कर देखा तो गौरव पंखे से लटका हुआ था। मौके पर पहुची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी गई है।