नगर निगम ग्वालियर एवं नगर पालिका डबरा के वार्डों की आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न

ग्वालियर। नगर पालिका निगम ग्वालियर एवं नगर पालिका डबरा के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के जन-सुनवाई कक्ष में सम्पन्न हुई। आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा की गई। इस मौके पर एडीएम टी एन सिंह, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य एवं एसडीएम विनोद भार्गव उपस्थिति थे। वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे। आरक्षण के पश्चात नगर निगम ग्वालियर में अनारक्षित महिला वार्ड क्रमांक 1, 7, 8, 10, 12, 14, 19, 25, 26, 41, 42, 44, 48, 49, 51, 54, 58, 66 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड क्रमांक 2, 5, 9, 20, 21, 27, 59, 62, 65 अन्य पिछड़ा वर्ग वार्ड क्रमांक 13, 15, 24, 31, 38, 46, 52, 63 अनारक्षित वार्ड क्रमांक 3, 4, 18, 29, 30, 32, 33, 34, 35, 40, 43, 45, 47, 50, 53, 55, 56, 57, 64, अनुसूचित जनजाति वार्ड क्रमांक 6, अनुसूचित जाति महिला वार्ड क्रमांक 11, 17, 28, 36, 37, 39 व अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्रमांक 16, 22, 23, 60, 61 आरक्षित किये गए। इसी तरह नगर पालिका डबरा के वार्डो का आरक्षण इस प्रकार किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति महिला वार्ड क्रमांक 1, 5, 16, 21 अनुसूचित जाति वार्ड क्रमांक 2, 7, 9, 19 अनारक्षित महिला वार्ड क्रमांक 3, 6, 8, 14, 24, 25, 28 अन्य पिछड़ा वर्ग वार्ड क्रमांक 4, 10, 26, 27 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड क्रमांक 12, 15, 20, 30 अनारक्षित वार्ड क्रमांक 11, 13, 17, 18, 23, 29 और अनुसूचित जनजाति वार्ड क्रमांक 22 आरक्षित किये गए। सभी वार्डों आरक्षण पर्ची निकालकर किया गया।