विधानसभा उप निर्वाचन-2020, ग्वालियर में 39 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए, 12 उम्मीदवारों के निरस्त, 19 अक्टूबर नाम वापसी के लिये आखिरी दिन
ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत ग्वालियर जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्राप्त हुए नाम-निर्देशन पत्रों की शनिवार 17 अक्टूबर को संवीक्षा (जाँच) की गई। जाँच में जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 39 उम्मीदवारों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य (सही) पाए गए, जबकि 12 उम्मीदवारों के नामांकन विभिन्न त्रुटियों की वजह से अस्वीकार (निरस्त) हो गए हैं। जिनकी नामजदगी हुई निरस्त हुई है उनमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-15 ग्वालियर से शक्तिराज शर्मा,
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व से आनंद सिंह कुशवाह, श्रीमती शोभा सिंह, राजेश, निरोत्तम, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, भुवनेश सिंह तोमर (लवली) व नरेश चन्द्र शर्मा शामिल हैं। इसी तरह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-19 डबरा (अजा) से आकाश धानुक, सुश्री प्रभा गाँधी, रणवीर सिंह व धर्मेन्द्र चौधरी शामिल हैं। वहीं जिन उम्मीदवारों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य (सही) पाए गए उनमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-15 ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी, सुनील शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस, हरपाल मांझी बहुजन समाज पार्टी, अनिल कुमार परिवर्तन समाज पार्टी, श्रीमती चीना बेगम पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) व रोशन बेग समाजवादी पार्टी एवं निर्दलीय जितेन्द्र त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह तोमर, धीरज यादव, राज डण्डौतिया माई के लाल व सुनील शर्मा शामिल हैं। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व से महेश बघेल बहुजन समाज पार्टी, मुन्नालाल गोयल (मुन्ना भैया) भारतीय जनता पार्टी, डॉ. सतीश सिकरवार इंडियन नेशनल कांग्रेस, सुनील शर्मा सपाक्स पार्टी व हेमन्त राम पुरे पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) और निर्दलीय श्रीमती केशकली जाटव, जावेद खान, नरेश कुमार सिंह, पोहप सिंह वर्मा, बालमुकुंद नामदेव, महेन्द्र कुमार बघेल, मुकेश, विनोद कदम व श्रीमती मीनाक्षी जैन शामिल हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-19 डबरा (अजा.) से श्रीमती इमरती देवी भारतीय जनता पार्टी, सुरेश राजे इंडियन नेशनल कांग्रेस, संतोष गौड़ बहुजन समाज पार्टी, अवतार सिंह राष्ट्रीय रक्षक मोर्चा, जसवंत सिंह पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) व राकेश सिंह परिहार समाजवादी पार्टी तथा निर्दलीय अनिल अगरैया, धर्मेन्द्र सिंह, आर डी मण्डेलिया, मिथुन कोरी, राजेन्द्र सिंह, लाल कृष्ण इंजीनियर, हरचरण लाल राजौरिया व प्रीति जाटव के नाम शामिल हैं। ( साभार: जनसम्पर्क विभाग ग्वालियर )