पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 19वीं पुण्यतिथि, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय धोत्रे पहुचे समाधि स्थल, दी पुष्पांजलि, देखें वीडियो

 

ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 19वीं पुण्यतिथि पर भारत सरकार में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री तथा सूचना तकनीकी राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने उनके समाधि स्थल पहुचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंत्री धोत्रे ने स्व. सिंधिया का स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा ग्वालियर के लिए कराए गए विकास कार्य हमें प्रेरणा देते हैं। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.माधवराव सिंधिया की 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने केंद्रीय राज्यमंत्री संजय धोत्रे थीम रोड स्थित अम्मा महाराज की छतरी पहुचे। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक व भाजपा नेता रमेश अग्रवाल, बाल खांडे आदि मौजूद थे। श्री धोत्रे ने सर्वप्रथम स्व.माधवराव सिंधिया की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इसके उपरांत राजमाता विजयाराजे सिंधिया की समाधि पर पहुचकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने कहा कि जब भी वे ग्वालियर आते हैं राजमाता विजयाराजे सिंधिया और माधवराव सिंधिया की समाधि पर उन्हें नमन करने जरूर आते हैं। उन्होंने कहा आज स्व.माधवराव सिंधिया की 19वीं पुण्यतिथि है और इस मौके पर वह उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। अकोला सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री धोत्रे ने बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अब बीजेपी में हैं और वर्ष 2004 से करीबन 15 साल से उनके साथ लोकसभा में भी रहे। आगे स्व.माधवराव सिंधिया को मार्गदर्शक बताते हुए संजय धोत्रे ने कहा कि माधवराव सिंधिया द्वारा ग्वालियर के लिए कराए गए विकास कार्य हमें प्रेरणा देते हैं।