उपचुनावों को लेकर श्री राजपूत करणी सेना बना रही है विशेष रणनीति, वीडियो देखें
ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा के उपचुनावों को लेकर श्री राजपूत करणी सेना विशेष रणनीति बना रही है। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान व प्रदेश उपाध्यक्ष राजा चौहान ने आज पत्रकारवार्ता को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आगामी उपचुनावों को लेकर श्री राजपूत करणी सेना जल्दी ही मुख्यमंत्री और प्रत्याशियों से अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मिलेगी। इनमें आरक्षण जातिगत ना होकर आर्थिक रूप से दिया जाना चाहिए, एससी/एसटी एक्ट जैसी धाराओं में बिना जांच गिरफ्तारी नहीं की जानी चाहिए और हर जिले में राजपूत छात्रावास होना चाहिए शामिल हैं। उक्त पदाधिकारियों के मुताबिक अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती तो उसके हिसाब से हर प्रत्याशी व पार्टी के अनुसार रूपरेखा बनाई जाएगी। इस अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान व प्रदेश उपाध्यक्ष राजा चौहान के अलावा प्रदेश प्रभारी जसवंत सिंह, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिकरवार, प्रदेश सह संयोजक विपिन राजावत, संभाग चंबल संभाग प्रभारी सौरभ भदोरिया, चंबल संभाग अध्यक्ष संतोष भदौरिया, ग्वालियर संभाग उपाध्यक्ष देवराज राजावत, जिला संगठन मंत्री ग्वालियर आशु सेंगर, रणजीत सिंह शक्तावत जिला अध्यक्ष मंदसौर आदि मौजूद रहे।