सत्यनारायण की टेकरी पर अतिक्रमण रोकें - हाई कोर्ट
पत्रकार राजेंद्र तलेगांवकर,ग्वालियर। हाई कोर्ट ग्वालियर ने सत्यनारायण की टेकरी पर कोई नया अतिक्रमण ना होने देने के निर्देश पुरातत्व विभाग को दिए हैं। हाईकोर्ट ने एक लेटर पिटिशन पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिए। हाईकोर्ट में एक पत्र याचिका प्रस्तुत करते हुए कहां गया कि सत्यनारायण की टेकरी पर प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण इस पहाड़ पर केवल मंदिर का गुम्मद ही नजर आता है। उच्च न्यायालय ने इस पत्र को पत्र याचिका के रूप में सुनवाई में लेते हुए शासन को नोटिस जारी किए थे। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान पुरातत्व विभाग की ओर से न्यायालय को बताया गया कि यहां स्थित मंदिर पुरातत्व विभाग के सूची में शामिल नहीं है। शासन को यहां की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं एवं पुरातत्व विभाग को निर्देश देते हुए कहा गया कि यहां यथास्थिति को बनाए रखा जाए अतिक्रमण ना हो यह भी देखा जाए। वहीं हाई कोर्ट ने सत्यनारायण की टेकरी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पूर्व में एक जनहित याचिका पर शासन को दिशा निर्देश दिए थे।