पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने बांटे आमजन को मास्क

ग्वालियर। कम्प्यूटर और मोबाइल क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आज शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस ने ढोली बुआ के पुल लश्कर पर गरीब मजदूर ठेले वालों को कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुए मास्क वितरित किये गए। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहौर, इब्राहिम पठान, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू, जीवाजीराव मांडोले, ज्ञानचंद निधार, राजेश पाल उर्फ पप्पू , डॉ दिनेश साहू, सुभाष माहौर, तरुण यादव, सज्जन चौधरी, आज़ाद खान, हेमंत प्रजापति, नितिन मिश्रा, नरेंद्र मेकाले, कपिल पाल, अरुण कुशवाह, मुकेश चौरसिया, कृष्ण कन्हैया चोपड़ा, जसवंत वर्मा, विद्याराम राठौर, रवि शाक्य, अमन मिश्रा, पिंटू शाक्यवार, मंगल यादव, जंगबहादुर सिंह चौहान, मुनेश गौतम, आदिल कुरैशी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने कहा कि भारत रत्न स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के जनक थे। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति लाकर भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक अलग पहचान दी। उन्होंने महिलाशक्ति को आगे लाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा। युवाओं के आइकॉन राजीव जी ने कई रोजगारपरक योजनाओ को देश में शुरू किया। गोलपहाडिया ब्लॉक राजीव गांधी जी को शत शत नमन करता है।