ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर जताया MS धोनी का आभार

ग्वालियर। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के सबसे लाडले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के ऐलान के साथ ही उनके चाहने वालों की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर एमएस द्वारा भारतीय क्रिकेट को दी गई उपलब्धियों पर आभार जताया है और भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं। श्री सिंधिया ने अपने ट्वीट में उनके करियर को शानदार बताते लिखा कि वह खुद उनके प्रशंसक हैं। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए कई मील के पत्थर हासिल किए, आपका आभारी हूँ। साथ ही एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें वह, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के साथ एमएस को मेन ऑफ द मैच का अवार्ड देते हुए नजर आ रहे हैं, संभवतः यह मैच इंदौर में खेला गया था।