मुझे 7 बजकर 29 मिनिट से रिटायर्ड मान लिया जाए - MS धोनी

ग्वालियर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। कैप्टन कूल कहे जाने वाले एमएस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि मुझे 7 बजकर 29 मिनिट से रिटायर्ड मान लिया जाए। वीडियो में उनकी कुछ यादगार तस्वीरें "मैं पल दो पल का शायर हूँ" गाने के साथ हैं। इसी के साथ क्रिकेट में देश के सबसे सफल कप्तान रहे एमएस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बाय-बाय कर दिया। हालांकि वह IPL खेलते रहंगे, पर उनके चाहने वालों को मैदान में इंडियन जर्सी में उनकी कमी जरूर खलेगी।