सुशांत सिंह राजपूत मामले से करणी सेना नाराज, राजा चौहान के नेतृत्व में फूंका आदित्य ठाकरे, महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती का पुतला

ग्वालियर। बॉलीबुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए करणी सेना ने महाराष्ट्र के सीएम सुपुत्र एवं कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे, फ़िल्म डायरेक्टर महेश भट्ट व सुशांत की गर्लफ्रैंड रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का पुतला फूंका। गुरुवार को फूलबाग चौराहे पर आयोजित हुए पुतला दहन आंदोलन की अगुवाई करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजा चौहान कर रहे थे। पुतला दहन के दौरान करणी सेना के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजा चौहान ने मांग की है कि महाराष्ट्र पुलिस आदित्य ठाकरे, महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करे। ताकि देश के किसी भी शहर से जब कोई युवा अभिनेता या अभिनेत्री बनने की चाह में मायानगरी मुंबई पहुचे तो ऐसे किसी हादसे का शिकार ना हो।