ग्वालियर; कोरोना वॉरियर्स ने शुक्लहारी, पठा और पनिहार में की पूल सेम्पलिंग
ग्वालियर। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला अस्पताल की स्पेशल MMU टीम ग्रामीण क्षेत्रों से सेम्पल एकत्र कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिले की डबरा तहसील के ग्राम शुक्लहारी, पठा और पनिहार से पूल सेम्पलिंग के जरिये 300 सेम्पल इकट्ठे किये गए गए। इसके अलावा जिला अस्पताल मुरार में भी सेम्पल लिए गए। ऐसे में एक रोज में कुल 475 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में टीम की अगुवाई कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमित रघुवंशी कर रहे थे और टीम में डॉ. अक्षत पुरोहित, संदीप प्रधान, विपिन श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र गोयल, अर्चना मेहरा, अमित चौहान आदि शामिल रहे।